नालासोपारा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स कवि सम्मेलन संपन्न | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नालासोपारा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स कवि सम्मेलन संपन्न | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
वसई: श्री नरसिंह के दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल द्वारा डॉक्टर्स कवि सम्मेलन– 2021 का भव्य आयोजन किया गया। वसई, विरार और नालासोपारा परिसर में रहने वाले डॉक्टरों के लिए यह अनोखा कार्यक्रम रहा, जिसमें न सिर्फ डॉक्टरों ने कविताएं प्रस्तुत की अपितु कार्यक्रम की अध्यक्षता से लेकर निर्णायक की भूमिका करने वाले सभी डॉक्टर थे। नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि कवि हृदय रखने वाले डॉक्टर्स को एक प्लेटफार्म देने की दिशा में मेडीकल कॉलेज द्वारा, कलास्पर्श की  स्थापना की गई है। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता स्त्री रोग तज्ञ श्रीमती रितुजा दुबे ने किया। कविता पाठ करने वाले डॉक्टरों में नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर संजय मांजलकर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ तुषार मसूरकर, डॉ सुरेश पाटिल, डॉ रोहिणी पाटिल, डॉ सौम्य रंजन पांडे, डॉ. सुरेखा धनावडे,  डॉ रेणुका पाटिल, डॉ अपर्णा निजाई ,डॉ मोना त्रिवेदी ,डॉक्टर सेलिन ,डॉक्टर श्रीकांत सिंह ,डॉक्टर श्रीराम दहातोंडे , डॉक्टर सूरज गायकवाड ,डॉक्टर सत्य प्रकाश राजपूत, डॉक्टर मोहित पंडित, डॉक्टर स्वाति भींगारे का समावेश रहा। अंत में डॉक्टर ओम प्रकाश दुबे ने उपस्थित सभी डॉक्टरों का आभार माना।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Advt : प्रवेश प्रारम्भ सत्र 2021—22 : तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!