Trending

उमंग उत्सव ट्रस्ट द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
उमंग उत्सव ट्रस्ट द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मीरा-भायंदर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उमंग उत्सव ट्रस्ट तथा होप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भायंदर पूर्व के नवघर रोड की सैकड़ों महिलाओं ने सहभागिता की। उमंग उत्सव ट्रस्ट की अध्यक्षा ममता सिंह ने बताया कि महिलाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ते अपराध, धोखाधड़ी तथा शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न के प्रति कैसे जागरूक रहना है, साथ ही अपने आसपास के परिचितों को भी इसके लिए सचेत करना है, इसकी बहुत ही बारीकी से जानकारी होप फाउंडेशन के अध्यक्ष साहिल मिश्रा ने दी, साथ ही ऐसी समस्या सामने आने पर कौन-कौन से कदम उठाए जाएं, इससे भी महिलाओं को अवगत कराया। इसके अलावा महिलाओं को हाइजीन से संबंधित विषय पर जागरूक करने के संदर्भ में उमंग उत्सव ट्रस्ट की अध्यक्षा ममता सिंह ने महिलाओं से उनके मासिक धर्म संबंधी कई विषयों पर चर्चा की, एवं कई मिथ्या किवदंतियों से महिलाओं को अवगत कराया। महिलाओं ने इस संदर्भ में पुरजोर उत्साह दिखाया। अंत मे संस्था की तरफ से महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। गंभीर विषयों पर चर्चा के उपरांत महिलाओं एवं बच्चियों ने गीत-संगीत और मधुर महिला मिलन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। उमंग उत्सव ट्रस्ट की अध्यक्षा ममता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी टीम से रेनू गुप्ता, रानी केराड, दक्षा बेन, मनोरमा, मंजू सिंह, ममता दुबे, नीतू सिंह, निशा मौर्या, वंदना मिश्रा, प्रतिभा राय, निकिता घाणेकर, राजश्री वाडेकर, ज्योत्सना चंद्रकांत का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम की आयोजिका ममता सिंह ने होप फाउंडेशन के अध्यक्ष साहिल मिश्रा, विवेक उपाध्याय के सहयोग तथा सभी महिलाओं एवं बच्चियों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Advt : प्रवेश प्रारम्भ सत्र 2021—22 : तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर*
Ad


*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!