एनएसएस के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वास्थ व शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
स्वयंसेवकों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्यगीत प्रस्तुत किया। शिविर के द्वितीय चरण में कार्यक्रमाधिकारी डॉ विजयकांत तिवारी के मार्गदर्शन मेें स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
कॉलेज के कुलानुशासक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह ने स्वयंसेवक व सेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का युवा उत्साह, साहस व सामर्थ्य से भरा हुआ है युवा वर्ग यदि किसी कार्य को करने की ठान ले तो वह कार्य पूर्ण जरूर होती है। इस कोविड-19 (कोरोना महामारी) की बीमारी में इनकी बहुत बड़ी भूमिका है।
तीनों इकाइयों के कार्यक्रमाधिकारी डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ अमिताभ सिंह, डॉ विजयकान्त तिवारी, नें स्वयंसेवकों को एनएसएस के बारे में जानकारी दिया और समाज में अपनी सेवाएं देने को कहा।
प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के कार्यों को सराहा और एनएसएस के महत्व को बताया।
इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक संदीप कुमार सिंह स्वयंसेवकों में रिया सिंह, जूही गुप्ता, प्रियांशी यादव, पूनम, अंकित शर्मा, बेलाल अहमद, विवेक विश्वकर्मा, कृपाशंकर, शुभम आदि उपस्थित रहे।


*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*Advt : प्रवेश प्रारम्भ सत्र 2021—22 : तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर*
Ad


*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!