Trending

मदरसा रफीकुल इस्लाम की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा के मदरसा रफीकुल इस्लाम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश मौर्य के नेतृत्व तथा मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना मुमताज अहमद के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि इस मिशन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण दिलाना है।
बालिकाओं को उनकी समस्याओं और समाधान के बारे मेें भी जानकारी दी गई। नारी सशक्तीकरण तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, यूपी 112 और उत्तर प्रदेश के थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी बताया गया। यह भी बताया गया कि किसी भी महिला या बालिका के साथ कोई भी छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न करता है। हेल्पलाइन नंबरों पर काल कर सहायता हासिल की जा सकती है। इस अवसर पर राहिल अहमद, मो. हाशिम, मोबश्शिर, इनायतुल्लाह, हाफिज अशहद, हैदर अली आदि उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!