2024 तक सभी के पास होगी पक्की छत : स्वतंत्रदेव सिंह | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
> भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की धर्मापुर में जनचौपाल 

फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, दलितों, किसानों, छात्रों, महिलाओं व दबे कुचले लोगों के विकास के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। 2024 तक सभी के पास पक्की छत होगी व घरों में शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो जायेगी। सपा व बसपा की सरकारों ने सिर्फ प्रदेश को लूटने के काम किया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मापुर ब्लाक के सरैया मोड़ के पास स्थित जनता जनार्दन विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को जनचौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहर थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार योगी जी ने 40 लाख लोगों को आवास दिया। 30 मेडिकल कालेजों का निर्माण कराया। योगी की सरकार में गुंडे प्रदेश छोड़ भाग गए हैं। मोदी जी प्रधानमंत्री न होते तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। मोदी जी की देन है कि देश मे दो करोड़ 63 लाख शौचालय बने, उज्ज्वला योजना में निःशुल्क गृहणियों को रसोई गैस मिली। और बिजली से गरीबों के घर रौशन हुए।



जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी, विनय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शक्ति सिंह, बीडीओ शकुंतला सिंह, एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ कोऑपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, एडीओ आईएसबी रामश्री, एडीओ समाज कल्याण नमन राय, चन्द्रशेखर गुप्त, हरिश्चंद्र मौर्य, सेक्रेटरी फूलचंद कन्नौजिया, प्रमोद सिंह, रजनीश पांडेय, सरिता मौर्या, श्रुति गुप्ता, बाबूलाल, स्वतंत्र कुमार, अरविंद यादव, राजेश यादव आदि रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!