विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 12 मार्च को | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
बिसवां, सीतापुर। बाबा छोटेलाल बाल विद्यालय रामा भारी में 12 मार्च को रात 8 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह कवि सम्मेलन बाबा छोटेलाल स्मृति समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय कवि संगम व संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। जिसमें क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि रहेंगे व ठहाका अनिल बांके हास्य कवि लखनऊ का नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा।
विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 12 मार्च को | #NayaSaberaNetwork


इसके अतिरिक्त 19 कवियों को काकाबैसवारी, बांकेलाल मिश्र लाल, पं. चतुर्भुज शर्मा, मंगल सिंह मंगल, लवकुश दीक्षित, चंद्र शेखर सिंह चंद, डा. श्यामसुंदर मिश्र मधुप, रामलाल सारँग, दिनेश मिश्र राही, डा. गणेश दत्त सारस्वत, रजनीश मिश्र दुखिया, अफसर बिसवानी, गजराज सिंह यादव अमर, रामकृष्ण संतोष, श्रीकांत शर्मा कान्ह, श्री बैजनाथ प्रसाद रस्तोगी, रामनाथ जलोटा बब्बू स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त एक वरिष्ठ नागरिक पुरुष को बाबा छोटेलाल स्मृति सम्मान, महिला को लक्ष्मी देवी स्मृति सम्मान, लंबी चोटी धारी को बाबा रामऔतार दास स्मृति सम्मान, पत्रकार को अनीता देबी मौर्य स्मृति सम्मान, कार्यक्रम सहयोगी व समाजसेवी को शत्रोहन लाल मौर्य स्मृति सम्मान व गंगा देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

इस कवि सम्मेलन में लखनऊ, लखीमपुर, बहराइच, उत्तराखंड, बाराबंकी, हरदोई, आगरा, अयोध्या, उन्नाव सीतापुर आदि जनपदों से बड़ी संख्या में कवि व कवयित्रियों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी देते हुए संयोजक कमलेश मौर्य मृदु राष्ट्रीय मंत्री राष्ट्रीय कवि संगम ने सभी क्षेत्रवासियों से समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया है।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad
*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
AD



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!