चोरों ने शटर का ताला चटका कर एक लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर चौमुहानी पर स्थित एल्मुनियम एवं हार्डवेयर की दुकान का रविवार की रात्रि में चोरो ने दुकान का ताला चटका कर लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया । बताते हैं कि संजय राजभर निवासी दुबेपुर की जलालपुर चौराहे पर हार्डवेयर एवं एल्मुनियम की दुकान है रोज की भांति संजय अपनी दुकान बंद करके अपने घर सोने चला गया सुबह जब वह दुकान पर आया तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था जब उसने शटर का दरवाजा उठाया तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गये। दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था दुकान के अंदर में पड़ा एल्मुनियम पाइप तथा हार्डवेयर सम्बंधित सामान  ट्रैक्टर मशीन दो अदद कटर मशीन दो अदद  ड्रिल मशीन मशीन तीन अदद सहित लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया भुक्तभोगी ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दे दिया है। पुलिस मामले को संज्ञान मे लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

*Ad : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : सखी फाउण्डेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!