विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में एक विवाहिता ने बीती रात छत में लगे पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी मंजू देवी (26) पत्नी गुलाब निषाद ने बीती रात कमरे में लगे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो अवाक रह गए। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। विवाहिता की 2015 में शादी हुई थी उसे एक चार साल की बेटी जबकि महज 13 दिन का एक नवजात भी पैदा हुआ है। विवाहिता का मायका सुल्तानपुर, जफराबाद में है। परिजनों की माने तो विवाहिता की मानसिक स्थिति कुछ गडबड थी जिसका इलाज स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज से चल रहा था। डाक्टर ने विवाहिता को अपने नवजात को स्तनपान न कराने की सलाह दी थी जिसके बाद विवाहिता परेशान थी।थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पिता राजकुवर ने दहेज से प्रताड़ित का आरोप लगाया है जिसके आधार पर  सास,ससुर, जेठ जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!