रहस्यमय परिस्थितियो में छात्रा की हुई मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
गराबदशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासिनी 25 वर्षीय छात्रा गगन सिंह पुत्री उपेन्द्र सिंह की बीती शुक्रवार की रात्रि लगभग 11 बजे रहस्यमय परिस्थितयो में मौत हो गयी। आनन फानन में परिजनों ने प्रयागराज स्थित छतनाग घाट में अन्तिम संस्कार कर दिया ।  बताते है कि गगन सिंह  स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद के प्रतियोगी परीक्षाओ की परीक्षा दी । इस बार पुलिस की भर्ती में भी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया था लेकिन मेडिकल में नही पास हो पायी । शुक्रवार की रात्रि भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सो गयी । देर रात्रि परिजनों ने देखा तो उसकी सांस नही आ रही थी जब तक चिकित्सक के पास ले जाते तब तक गगन की मौत हो चुकी थी । गगन के मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया  शनिवार की सुबह  परिजन शव को प्रयागराज स्थित छतनाग घाट पर अन्तिम संस्कार कर दिए ।  इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष  मनोज पाण्डेय ने बताया हमे घटना की जानकारी नही है।

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!