पंचायत चुनाव के बाद गांवों का और विकास होगाः राजेश श्रीवास्तव | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। देश की पंचायत पर भाजपा का कब्जा है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश की पंचायत पर भाजपा का कब्जा है और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। नगर पालिका व पंचायत पर भी ज्यादातर सीटों पर भाजपा का कब्जा है। अब जिला पंचायत चुनाव में भी प्रदेश के हर जिलों में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा और ग्रामों का और विकास की गंगा बहेगी। उक्त विचार भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जमुनिया मंडल के प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने सरायमोहिद्दीनपुर विद्यालय पर आयोजित वार्ड नम्बर 15 के पंचायत चुनाव से संबंधित पदाधिकारियों की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही। इसी क्रम में भाजपा जिला महामंत्री राम सूरत बिन्द, मण्डल अध्यक्ष जमुनिया राम स्वारथ बिन्द, मंडल अध्यक्ष अरसिया भीम सिंह भोले आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। संचालन जमुनिया मंडल महामंत्री सुधीर सिंह ने किया। इसके पहले अतिथियों ने दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह, राम आसरे सिंह, अनिल सिंह, अवनीश यादव आई टी सेल संयोजक, सुरेश धुरिया, संजय सिंह, अजित बिन्द, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल, महेंद्र बिन्द, हीरोज अहमद, रत्नाकर पांडेय, राजकुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, शशि सिंह, महेंद्र यादव, सुरेश सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, राम सिंह, खुशी राम मिश्रा, दीपचंद बिन्द, डा. चिंतामणि, ओम प्रकाश यादव, सत्य नारायण बिन्द, केशव बिन्द, जमील अहमद, गुलाम रशूल, विपिन बिंद, भाजपा जिला मंत्री महिला मोर्चा राजमती सरोज, अच्छे लाल बिन्द, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे।

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad


*Ad : Admission Open : DALIMSS Sunbeam | ENGLISH MEDIUM CO-EDUCATIONAL SENIOR SECONDARY SCHOOL - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Contact: 9235443353, 8787227589 http://dalimssjaunpur.com | ADMISSIONS OPEN - SESSION 2021-22 | FROM CLASS PLAY GROUP TO CLASS IX & XI | (Science & Commerce)| ON COMPLETION OF OUR 10th YEAR SPECIAL OFFER FOR PARENTS | One month tuition fees free | Two months transport facility free | Special Discount in March-2022 Fees Teachers team will meet you at your door steps. Special Kids Lab first time in Jaunpur. For Admission you can also Register your child Online at our website. Admission Form available at the School Office on all working Days between 08:30 a. m. to 3:00 p. m. | CLASSES START From 5th APRIL, 2021 | Contact: 9235443353, 8787227589, E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com, Website: http://dalimssjaunpur.com*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments