पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में साढ़े चार सौ पशुओं का किया गया उपचार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में साढ़े चार सौ पशुओं का किया गया उपचार | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । स्थानीय विकास क्षेत्र के उकनी ग्राम में आयोजित पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में कुल करीब साढ़े चार सौ पशुओं का उपचार राजकीय पशु चिकित्सालय मुंगराबादशाहपुर के पशुचिकित्सधिकारी डा० डी0 डी0 सरकार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया । इसके पूर्व मंत्रोच्चार के साथ  गौ माता की पूजा अर्चना करने के पश्चात समाजसेवी शैलेश सिंह ने  फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया । इस दौरान आसपास के अनेक गांवों के पशुपालकों द्वारा अपने अपने विभिन्न बिमारियों से ग्रसित पशुओं का उपचार कराया गया । उपस्थिति पशुपालकों ने समाज सेवी शैलेश सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से पशुपालकों को काफी फायदा मिलता है । पशु चिकत्साधिकारी डा० डी0 डी0 सरकार ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए पशुओं को विभिन्न  रोगो से बचाव करने की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके खान पान ,साफ सफाई के बारे में भी जानकारी दी । इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी संजय सिंह सहित सभी अन्य चिकित्साकर्मी , गांव के प्रबुद्ध जन अभय त्रिपाठी, देवी प्रसाद ,  दिनेश तिवारी, राम शिरोमणि यादव, गंगाराम, रामरतन यादव, संजय तिवारी, वीरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे ।


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!