नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गाँव से दो दिन पूर्व आधी रात को रहस्यमय तरीके से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि उक्त गांव निवासी किशोरी के पिता ने गत 23 फरवरी को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को रात में सोते समय कोई अगवा कर ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। किशोरी अपने साथ मोबाइल भी ले गयी थी। पुलिस सर्विलांस की सहायता से मोबाइल की कालडिटेल खंगालनी शुरू कर दी। गुरूवार की भोर में उसका लोकेशन जिले पर मिला। उसी आधार पर पुलिस आगे बढ़ते हुए बस अड्डे पर पहुंच गयी। जहाँ अपहर्ता सरपतहा थाना क्षेत्र के अमावा कला गांव निवासी संदीप कुमार जो कहीं भागने के फिराक में था। घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार कर उसके साथ किशोरी को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, राजीव मल्ल, महिला कांस्टेबल ज्योती कुमारी आदि सामिल रही।
from NayaSabera.com
0 Comments