जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया हेलमेट वितरण | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया हेलमेट वितरण | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बाइक सवारों को हेलमेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। जेसीज चौक पर रविवार की सुबह आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम श्री वर्मा ने कहा कि जेसीआई शाहगंज संस्कार समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती है। आये दिन घट रही सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोग असमय ही काल के गाल में समा जाते हैं। इस भयावह स्थिति के चलते दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की भारी पारिवारिक क्षति होती है। यदि लोग यातायात नियमों का पालन करें तो इस नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने भी लोगों से अपील किया कि यातायात के नियमों का पालन करें। हेलमेट व सीट बेल्ट का सदैव उपयोग करें। दुर्घटना में किसी व्यक्ति के जान गंवाने से सिर्फ व्यक्तिगत उसके परिवार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय संपदा का भी नुकसान होता है। कार्यक्रम के दौरान 101 बाइक सवारों को हेलमेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष एखलाक खान ने किया। अध्यक्ष राजेश चौबे ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी, शितलूराम, किरन मिश्रा, नीरज सिंह, विशाल जायसवाल, मण्डल कोआर्डिनेटर आलोक सिंह पालीवाल, राजेश सिंह एडवोकेट, श्रीश मोदनवाल, संतोष पांडेय, क्षेमेंद्र सिंह, सरफराज आदि उपस्थित रहे।

*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!