#Bhojiwood : संघर्ष के बाद दोस्ताना के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अवॉर्ड से सम्मानित पराग पाटिल

पराग पाटिल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि कहानी के दम पर फिल्म चलती है और फिल्म दोस्ताना की मेकिंग से पता चलता है। दोस्ताना एक अलग कांसेप्ट वाली फिल्म है, जिसे समीक्षकों और फिल्मी पंडितों द्वारा सराहा गया। प्रदीप पांडेय चिन्टू, अवधेश मिश्रा और काजल राघवानी के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म दोस्ताना के लिए निर्देशक पराग पाटिल को बेस्ट डायरेक्टर का ग्रीन सिनेमा अवार्ड दिया गया है। मुंबई में आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में पराग पाटिल को यह अवॉर्ड राजकुमार आर पांडेय, प्रदीप पांडेय चिंटू, अवधेश मिश्रा और काजल राघवानी के हाथों मिला। पराग पाटिल ने इसके लिए भोजपुरी दर्शकों, अपनी फिल्म के निर्माता, एक्टर, ऐक्टर्स का शुक्रिया अदा किया साथ ही ग्रीन सिनेमा अवार्ड के आयोजकों का भी आभार व्यक्त किया।






उल्लेखनीय है कि सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म संघर्ष के बाद पराग पाटिल को भोजपुरी फिल्म दोस्ताना के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड अपने नाम किया है। पिता पुत्र के रिश्ते पर एक परिवारिक फिल्म का निर्देशन करके पराग पाटिल ने एक बेहतरीन भोजपुरी सिनेमा की मेकिंग की है।






गौरतलब है कि पराग पाटिल के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म 'दोस्ताना' में प्रदीप पांडेय चिन्टू, अवधेश मिश्रा और काजल राघवानी जैसे कलाकार कुछ अलग किरदार में हैं। पराग पाटिल ने इस फिल्म के द्वारा देश के भ्रष्ट मेडिकल सिस्टम को बेनकाब करने का प्रयास किया है।






अवधेश मिश्रा और चिन्टू इसमें बाप बेटे के किरदार में हैं, वहीं चिंटू और काजल राघवानी की जोड़ी बेहद खास है। यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा व चंद्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म 'दोस्ताना' का निर्माण वर्ल्डवाईड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह व प्रतीक सिंह हैं। इस फिल्म में रिश्ते की बारीकियों को भी बखूबी दर्शाया गया है।







from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments