#Bhojiwood : गुंजन सिंह का लेटेस्ट होली सांग "प्लीज़ भौजी" आउट होते ही हुआ पॉपुलर, मिल रहे हैं लाखों व्यूज़

Team NSN

स्टार गायक नायक गुंजन सिंह का लेटेस्ट विडियो सांग "प्लीज़ भौजी" गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गुंजन सिंह का यह मगही होली गीत है जिसे गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। होली का यह बेहतरीन गीत दर्शको द्वारा बेपनाह पसंद किया जा रहा है। एक ही दिन में इस विडियो सांग को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं।





गुंजन सिंह के इस शानदार गीत को रौशन सिंह ने संगीत से सजाया है जबकि इसके लीरिक्स अमन अलबेला ने लिखे हैं। इस गीत की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। अगले महीने होली है ऐसे में गुंजन सिंह ने अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के लिए यह होली गीत एक उपहार के रूप में रिलीज़ किया है। इस मगही लोकगीत को लोग खूब देख रहे हैं और शेअर कर रहे हैं।






गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद करते आए हैं। यह होली गीत भी खूब देखा जा रहा है। गुंजन सिंह ने अपने सभी फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है कि वे सभी इस होली गीत का खूब आनंद ले रहे हैं। ऐसे ही लोगों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहे। होली में भौजी से छेड़छाड़ वाला यह गाना भोजपुरी श्रोताओं और दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हो रहा है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!