विद्यालय का ताला तोड़कर लगातार 6वीं बार हुई चोरी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
विद्यालय का ताला तोड़कर लगातार 6वीं बार हुई चोरी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तेजपुर स्थित अभिनव प्राथमिक विद्यालय पर बीती रात चहारदीवारी फांद करके परिसर में घुसे चोरों ने छठी बार चोरी को अंजाम दिया। आफिस के दरवाजे को तोड़कर आफिस में रखी गोदरेज की आलमारी को भी तोड़ दिया। आलमारी में रखे विद्यालय के स्टेपलाइजर व चाभियों का गुच्छा उठा ले गये। वहीं रसोईघर का ताला तोड़कर मिड डे मील के सभी बर्तन उठा ले जाने वाले चोर स्टोर रूम का भी ताला तोड़ दिये। जब सुबह प्रधानाध्यापक धीरज सिंह कश्यप विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय का ताला व दरवाजा टूटा देख अवाक रह गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी जिस पर पहुँचे उपनिरीक्षक अजय शर्मा ने चोरी गये सामानों के बारे में जानकारी ली। बता दें कि विद्यालय पर लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न किये जाने से चोरों के हौंसले बुलन्द हैं। वहीं प्रधानाध्यापक लगातार हो रही चोरियों से अवाक हैं।

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : संस्थापक दिवस समारोह 2021 — तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर — 26 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार | तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर — 28 फरवरी 2021 दिन रविवार*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad
 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!