उत्तरपट्टी बीएलओ के खिलाफ प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने की लिखित शिकायत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
नौपेड़वा,जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उत्तरपट्टी गाँव के प्रधान सुहेल असगर खान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बीएलओ के खिलाफ बुधवार को उपजिलाधिकारी के यहां लिखित प्रार्थनापत्र देकर मतदाता सूची में नाम प्रकाशित न होने की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है बीएलओ वीरेंद्र यादव आपत्ति दावा ही लेने से इनकार कर दिए थे। ग्राम प्रधान के अलावा गांव के संजय बिंद, अनवर अब्बास, नसरीन, अब्बास हैदर, सलमान हैदर सहित दर्जन भर से अधिक लोगो ने अलग-अलग लिखित शिकायत करते हुए बीएलओ को एकपक्षीय मतदाता सूची तैयार करने की शिकायत की है। ग्रामीणों की मांग की है कि जांच कराकर बीएलओ के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाय।

*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : सखी फाउण्डेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : युवा समाजसेवी व जनपद के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष2021,मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की आप सभी को कोटिशः बधाई व अशेष शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!