अनाज व्यापार संघ ने जिला महामंत्री बनने पर रामकुमार साहू का किया स्वागत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अनाज व्यापार संघ ने जिला महामंत्री बनने पर रामकुमार साहू का किया स्वागत | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। समाजसेवी व प्रमुख व्यवसाई रामकुमार साहू को जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल का जिला महामंत्री बनाए जाने पर अनाज व्यापार संघ के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष संजय केडिया ने किया तथा मुख्य अतिथि जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन पूर्व चेयरमैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंत्री योगेश साहू ने ईश वंदना से किया जिसके बाद संघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा रामकुमार साहू का माल्यार्पण करने के साथ स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। इस मौके पर रामकुमार साहू ने कहा कि मेरे जैसे छोटे व्यापारी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर जो विश्वास उद्योग व्यापार मंडल ने जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और व्यापारी हित में सदैव संघर्ष करूंगा मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने कहा कि रामकुमार साहू शालीन व मृदुभाषी होने के साथ व्यापारी हित में कार्य किए हैं। इनके इन्हीं संघर्ष व ईमानदारी को देखते हुए जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। अध्यक्षीय उद्बोधन में संजय केडिया ने कहा कि यह अनाज व्यापार संघ के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि हमारे ही बीच के रामकुमार साहू को जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल का जिला महामंत्री बनाया गया है। उक्त अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी व युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया तथा इन लोगों ने अपने उद्बोधन में नवनियुक्त जिला महामंत्री रामकुमार साहू को बधाई प्रेषित किए। इस दौरान राजदेव यादव, अरशद कुरैशी, मो. मुस्तफा, बनवारी लाल साहू, अशोक मौर्य, शत्रुघ्न मौर्य, संजय जाडवानी, रमापति केडिया, नवीन सिंह, दीपक जावा, राजेंद्र सिंह डाटा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष साहू, रितेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र साहू, चेतन टंडन, मंगला साहू, राजेंद्र कुमार, अरुण कपूर, विजय जायसवाल, दिनेश अग्रहरि, अमित जायसवाल,  निमित अग्रवाल, मनोज साहू, रमेश अग्रहरि आदि व्यापारी लोगों ने योगदान दिया। कार्यक्रम संयोजक महेश साहू, अभिमन्यु साहू संयुक्त रूप से रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव ने किया । अन्त में महामंत्री योगेश साहू ने समस्त आगन्तुको के प्रति आभार ज्ञापित किया।

*Ad : पूर्वान्चल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : जिला महिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!