एसपी से मिला डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, कार्रवाई की मांग | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जौनपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को एक पत्र सौंपकर फार्मासिस्ट के साथ हुई मारपीट की घटना में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की शीघ्र से शीघ्र मांग की है। साथ ही यह चेतावनी दी है कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो जनपद की समस्त स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विदित हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरबसपुर में तैनात फार्मासिस्ट विजय प्रकाश को कतिपय दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था, जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा है। इसी मामले को लेकर फार्मासिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह को मंत्री मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

*Ad : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : सखी फाउण्डेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!