गणेश नगर मुंबई पब्लिक स्कूल को मिला राज्यस्तरीय आदर्श शाला पुरस्कार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
गणेश नगर मुंबई पब्लिक स्कूल को मिला राज्यस्तरीय आदर्श शाला पुरस्कार | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य ,नगरपालिका महानगरपालिका प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रतिवर्ष आदर्श शिक्षक आदर्श मुख्याध्यापक, आदर्श शाला जैसे अनेक पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष राज्य स्तरीय आदर्श शाला पुरस्कार बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गणेश नगर मुंबई पब्लिक स्कूल को मिलने से अधिकारियों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। वर्ष 2019--20 में इस शाला की मुख्याध्यापिका श्रीमती निष्ठा निलेश वाईरकर को आदर्श मुख्याध्यापिका का पुरस्कार मिला था । वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच गणेश नगर मुंबई पब्लिक स्कूल ने वंचित विद्यार्थियों तक शिक्षण का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया। विद्यालय की शानदार सफलता को देखते हुए इसे राज्य स्तरीय आदर्श शाला पुरस्कार के रूप में चुना गया ।शिक्षण अधिकारी श्री महेश पालकर उप शिक्षणअधिकारी श्रीमती सुजाता खरे , अधीक्षक श्री अशोक मिश्र तथा प्रशासकीय अधिकारी श्रीमती कल्पना संखे ने गणेश नगर मुंबई पब्लिक स्कूल की मुख्याध्यापिका एवं समस्त शिक्षकों को शानदार पुरस्कार के लिए बधाई दी है। 4 जनवरी को लोनावाला में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री श्रीमती वर्षा गायकवाड के हाथों विद्यालय को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सिक्किम के सांसद श्री निवास पाटील , विधायक संजय जगताप ,महाराष्ट्र राज्य शिक्षण संचालक दत्तात्रय जगताप ,उपसंचालक औदुंबर उकिरड़े ,सहायक संचालक मीनाक्षी शेंडेकर समेत अनेक उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!