सांप्रदायिक ताकतें देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं-मकसूद खां | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
सांप्रदायिक ताकतें देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं-मकसूद खां | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय जौनपुर पर प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस  कमेटी मकसूद खां की उपस्थिति में संगठन सृजन अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक को संबोधित करते हुए मकसूद खां ने कहा कि हम कांग्रेस विचारधारा के विस्तार के लिए एकत्रित हुए हैं। देश की अखंडता और लोकतंत्र की बहाली के लिए कांग्रेस विचारधारा का प्रचार प्रसार बहुत आवश्यक है क्योंकि कुछ सांप्रदायिक ताकतें देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।बैठक में विभिन्न गांव से आए पदाधिकारियों ने संगठन के सशक्तिकरण हेतु अपने अपने सुझाव व्यक्त किए।
जिला संगठन उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बाबा ने अपने सुझाव में कहा कि किसी भी संगठन को शक्तिशाली बनाने के लिए आपसी संवाद बहुत आवश्यक है संवाद की कमी संगठन को मजबूत नही होने देता है।जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को विस्तारित करने का आह्वान किया साथ ही साथ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात की।तत् पश्चात् संजय कुमार,शतेन्द्र कुमार, दिलशाद हुसैन,गुड्डू,लाडले,अख्तर हुसैन आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में प्रमुख रूप से राकेश उपाध्याय,महमूद अंसारी,डा.प्रभात विक्रम, नंदलाल गौतम,धर्मेंद्र निषाद, अशोक साहू,नीलम साहू,आजम जैदी,विकास अस्थाना,राजकुमार मौर्य, इंद्रमणि दुबे,पंकज सोनकर,शशांक राय, शिखर द्विवेदी,शाहनवाज खान,राजीव निषाद,नीरज राय,शिवकुमार,नीरज सरोज,प्रेमचंद यादव, जयप्रकाश मिश्र,प्रमोद सिंह, संदीप सोनकर,नेसार इलाही, विशाल सिंह हुकुम, विकास तिवारी,सत्यवीर सिंह,अरविंद,अखिलेश कुमार, विजय कुमार अनेक पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!