नववर्ष पर नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ मुशायरा व साहित्य व्याख्यान | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नववर्ष पर नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ मुशायरा व साहित्य व्याख्यान | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा नववर्ष के स्वागत में रविवार 3 जनवरी 2021 को अयोध्यावासी पंडित किरण प्रताप मिश्रा (मुंबई) के चरण-वंदन के पदार्पण से नव साहित्य कुंभ परिवार का मंदिर पवित्र हुआ और अयोध्यावासी गुरूदेव का सभी को आशीर्वाद प्राप्त हुआ तत्पश्चात उनके सानिध्य में,उनके मुखारविंद से नववर्ष का स्वागत,अभिनंदन व ललित कला विषय पर खूबसूरत व्याख्यान,संयोजक संजय द्विवेदी के संचालन में संपन्न हुआ।द्विवेदी जी के प्रश्न ललित कला के साथ साहित्य में सभी कलाओं पर किया,जिसका पंडित जी ने सभी का उत्तर सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। व्याख्यान के पश्चात दुसरे पहर में कवि सम्मेलन व मुशायरे का खूबसूरत समारोह साहित्यकार गोविन्द गुप्ता के सफल संचालन में गोरखपुर से मो॰ रिजवान गोरखपुरी,दुबई से श्वेता निम्बार्क,बहराइच से सुनील कुमार व मुंबई से युवा कवि वीरेन्द्र यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कवि सम्मेलन, मुशायरा व साहित्य व्याख्यान का आयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम(श्रावस्ती),अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई),संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण- महाराष्ट्र),सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी), संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी "रसिक" (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा "दीप" (ठाणे-महाराष्ट्र),उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय (मुंबई),उप-सचिव बबिता पांडे,कोषाध्यक्ष प्रमिला किरण की देखरेख में किया गया था।कविगोष्ठी व व्याख्यान उपरांत उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान संस्था द्वारा सम्मान-पत्र देकर किया गया।अंत में संजय द्विवेदी व गोविन्द गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कवि,लेखक,गीतकार,पत्रकार विनय शर्मा दीप ने सभी को नूतन नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : सखी फाउण्डेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : युवा भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!