विश्व हिंदी दिवस पर नव साहित्य कुंभ का काव्यपाठ संपन्न | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
विश्व हिंदी दिवस पर नव साहित्य कुंभ का काव्यपाठ संपन्न | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई:साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक   कार्य को अनवरत करती संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ अपने कलेवर को बदलती हुई परिलक्षित हो रही है।रविवार 10 जनवरी 2021 को विश्व हिन्दी दिवस पर प्रादेशिक भाषाओं में काव्यपाठ का आयोजन किया।आदरणीया पारमिता सारंगी के  सफल संचालन में सरस्वती वंदना  के साथ आत्माराम शर्मा (हिन्दी साहित्य-टीकमगढ़, मप्र),डाॅ॰ विवेक बोंडे (मराठी साहित्य-मुंबई),राजीव पाणि (उडिया साहित्य-उड़ीसा),श्रीमती मधुश्री देशपांडे गानू (हिन्दी साहित्य-खालापुर,रायगढ़) ने काव्यपाठ किया।उसी कड़ी में विश्व हिन्दी दिवस की मधुरमयी घड़ी पर साहित्यिक एवं सामाजिक व्याख्यान हेतु गोरखपुर उप्र॰ के मूल निवासी एवं मुंबई के प्रख्यात साहित्यकार डाॅक्टर अवधेश कुमार राय उपस्थित थे।डाॅक्टर राय के साथ प्रश्नोत्तर करते हुए संचालक प्रितम श्रावस्ती ने डाॅक्टर साहेब से समाज और साहित्य (समाज में साहित्य की भूमिका) के मध्य संबंधों पर विस्तृत रूप से जानकारी ली और श्रोताओं को उक्त संबंध से अभिभूत कराया।
उक्त व्याख्यान,साहित्यिक कवि सम्मेलन व मुशायरा राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम (श्रावस्ती), अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई),संयोजक संजय द्विवेदी(कल्याण- महाराष्ट्र), सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी),संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी "रसिक" (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा "दीप" (ठाणे-महाराष्ट्र),उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय (मुंबई),उप-सचिव बबिता पांडे,कोषाध्यक्ष प्रमिला किरण के सहयोग से संपन्न हुआ। उक्त आयोजन के पश्चात प्रितम ने सभी का आभार व्यक्त किया और मिडिया प्रभारी,कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप ने विश्व हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

*Ad : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!