#Bollywood : मशहूर टीवी एक्टर राहुल सिंह ने शुरू किया ' हिट हॉट म्यूजिक 'लेबल, नए कलाकारों को देंगे मौका

Team NSN

मुंबई : एक दर्ज़न से भी अधिक टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुके मशहूर टीवी कलाकार ' राहुल सिंह ' ने अपना एक म्यूजिक लेबल लॉंच किया है जिसका नाम ' हिट हॉट म्यूजिक ' है। ये कंपनी नए कलाकारों को एक भरोसेमंद प्लेटफार्म मुहैया कराने के मकसद से शुरू किया गया है। खुद हिंदी सीरियल्स करने वाले राहुल सिंह मुख्य रूप से बिहार के जुमई के रहने वाले हैं। भोजपुरी बोली और बिहार की माटी से आज भी खासा लगाव रखते हैं। शायद ये भी एक वजह है जिसके लिए राहुल ने अपनी म्यूजिक कंपनी को भोजपुरी के लिए समर्पित किया है।





' हिट हॉट म्यूजिक ' सिर्फ और सिर्फ खाटी भोजपुरिया अंदाज़ में दर्शकों का मनोरंजन करेगा। साथ ही नए और प्रतिभावान गायकों और कलाकारों को भी काम करने का अवसर देगा। राहुल कहते है कि ''कई बार टैलेंटेड सिंगर्स भी अपने गाने बनाने के बाद उन्हें रिलीज़ नहीं करवा पाते ऐसे कलाकरों को हमारी कंपनी न सिर्फ अपने चैनल पर रिलीज देगी बल्कि उन गायकों को उनकी मेहनत का पैसा भी मिलेगा''. ' हिट हॉट म्यूजिक ' के प्रमुख राहुल सिंह ने एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है जिसपर गायक और कलाकार संपर्क कर सकते है. ये नंबर है 9987 255 696 जिस पर आप अपने गाने या वीडियो 'व्हाट्स अप' भी कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए ईमेल आईडी भी जारी की गयी है hithotmusic1@gmail.com
खुद भोजपुरी फिल्म बना चुके राहुल सिंह ने बताया कि उनका अगला कदम भोजपुरी फ़िल्में बनाना है और जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जायेगा।









आपको बता दें की 'सेटिंग बाज़' और 'बीवी नंबर 1' जैसी कुछ फिल्मों में राहुल ने अभिनय भी किया था। वैसे टीवी की अधिकतर ऑडिएंस उन्हें जीजा जी के तौर पर पहचानती हैं क्योंकि टीवी सीरियल 'क्या हाल मिस्टर पांचाल ' में उन्होंने जीजा जी का जो किरदार निभाया था वो खासा मशहूर हो गया। हालंकि राहुल की टीवी पर एंट्री की कहानी खुद बड़ी फिल्मी है। सालों पहले राहुल बतौर राइटर महुआ टीवी की ऑफिस गए थे लेकिन कहानी सुनाने का उनका अंदाज़ मेकर्स को ऐसा भाया की 'लाफ्टर एक्सप्रेस' में उन्हें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मिल गई। फिर क्या था राहुल ने यहीं से कोशिश शुरू की और मेहनत के बल पर उस शो के विजेता बन गए। उसके बाद तो 'बड़ी दूर से आये हैं , रुक जाना नहीं , भानुमति ऑन ड्यूटी, शादी के शियाफे , तेरा क्या होगा आलिया 'जैसे कई हिट और सुपर हिट डेली सोप्स में राहुल सिंह ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी। राहुल आज भी रोज सुबह सुबह घर से सीरियल के सेट के लिए निकल जाते हैं। डेली शूटिंग करते हैं लेकिन फिर भी अपने कई काम छोड़ कर भोजपुरी के लिए समय निकाल ही लेते हैं। क्योंकि ये मामला शायद फायदे नुकसान की गणित से परे दिल से जुड़ा हुआ है।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!