अनियंत्रित कार ने ओमिनी और टेम्पो में मारी टक्कर, 6 लोग गंभीर रूप से हुए घायल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
रामाज्ञा यादव
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के असबरनपुर  गांव के पास वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को घना कोहरा होने के कारणवश की चपेट में आकर अनियन्त्रित हुई क्रेटा कार ने सामने से आ रही टेम्पो और ओमिनी कार को टक्कर मारते हुए  डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना कार चालक द्वारा बस का ओवर टेक करते समय हुई। बस और कार दोनों  जौनपुर की तरफ जा रही थी। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग गम्भीर रुप से जख्मी हो गये। इस घटना में कार सवार डॉ. जेपी सिंह उम्र 70 वर्ष, विवेक सिंह उम्र 21 निवासी उदयचंदपुर, बड़ागांव, वाराणसी तथा चालक सुदर्शन यादव निवासी आजमगढ़ और ओमिनी सवार अनिल केशरी, शिवकुमार, आनंद प्रकाश मोजरा, जलालपुर घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में उपचार के  लिए भेज दिया गया है।

*Ad : तनिष्क शोरूम निकट पॉलिटेक्निक चौराहा रूहट्टा जौनपुर की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!