धर्मापुर के गौराबादशाहपुर सीएचसी पर 15 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई गई वैक्सीन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। कोविड 19 के टीकाकरण का ट्रायल सोमवार को धर्मापुर ब्लाक के गौराबादशाहपुर सीएचसी पर किया गया। जिसमें 15 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गयी।
वैक्सिनेशन के बाद सभी को 30 मिनट निगरानी रूम में रखा गया। चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार के नेतृत्व में वैक्सीनेटर अराधना राय, नम्रता राय, पूनम यादव, सुषमा सिंह और सत्यापित करता अमित साहू, सुधीर मौर्य आदि उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!