"रूपकृति छायाचित्र प्रदर्शनी कल" | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
लखनऊ। युवा फोटोग्राफर जलज यादव (मूल निवासी प्रयागराज) को याद करते हुए उनके स्मृति में उन्हीं के छायाचित्रों की प्रदर्शनी "रूपकृति" लखनऊ स्थित सराका आर्ट गैलरी, होटल लेबुआ, माल एवेन्यू में दिनांक 4 दिसंबर 2020 को सायं 3:30 बजे लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी का क्यूरेशन श्रीमती वंदना सहगल कर रही हैं। 
"रूपकृति छायाचित्र प्रदर्शनी कल" | #NayaSaberaNetwork


प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ फोटोग्राफर अनिल रिसाल करेंगे। इस दौरान जलज के फोटोग्राफी के एक पोर्टफ़ोलियो इनकी समग्र स्मृतियों को साझा करते हुए रिलीज की जाएगी। ज्ञातव्य हो कि 23 अक्टूबर 2020 को युवा फोटोग्राफर जलज यादव (28 वर्ष) की आकस्मिक निधन हो गया था। जलज एक अच्छे युवा फोटोग्राफर थे। जिन्होंने अपने कम आयु में एक पहचान स्थापित की है। इनके स्मृति में 6 नवंबर को दिल्ली के प्रसिद्ध धुमिमल आर्ट गैलरी में भी छायाचित्रों की एक प्रदर्शनी लगाई गई थी।
** नोट - कोविड-19 को विशेष ध्यान में रखते हुए आप लोग इस प्रदर्शनी का अवश्य अवलोकन करें। यह प्रदर्शनी 3 जनवरी 2021 तक सराका आर्ट गैलरी में लगी रहेगी।
- भूपेंद्र कुमार अस्थाना
लखनऊ।
7011181273, 9452128267

*Ad : डाला छठ एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments