भारत सिंह अध्यक्ष व अवनींद्र दूबे महामंत्री निर्वाचित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
भारत सिंह अध्यक्ष व अवनींद्र दूबे महामंत्री निर्वाचित | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पदों के लिये हुआ मतदान
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील अधिवक्ता समिति के चुनाव के लिये गहमा गहमी के माहौल में मंगलवार को सम्पन्न हुये मतदान के बाद हुई मतगणना में भारत सिंह अध्यक्ष व अवनींद्र दूबे महामंत्री निर्वाचित हुये। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु हरि शंकर यादव व कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु प्रसून श्रीवास्तव का निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिये आमने सामने टक्कर में कुंवर भारत सिंह को 146 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी दयाराम पाल को 100 मत मिले,दो मत निरस्त हुआ। वहीं महामंत्री पद के लिये निर्वाचित अवनींद्र दूबे को 122 मत व बनवारी राम मौर्य 121 को मत मिले, 5 मत निरस्त हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये विजई प्रत्याशी हरिशंकर यादव को 133 मत मिले व जय प्रकाश दूबे को 109 मतों से सन्तोष करना पड़ा, 6 मत निरस्त हुये। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु प्रसून श्रीवास्तव 104 मत पाकर विजई हुये।अन्य दो प्रत्याशियों शिव सागर पाल को 83 मत व जितेंद्र प्रताप यादव को 54 मत मिले, 7 निरस्त हुआ जबकि उपाध्यक्ष पद हेतु दो पद (10 वर्ष से अधिक) अजय यादव, हरिश्चंद्र यादव व संयुक्त सचिव प्रशासन राजेश पटेल, कोषाध्यक्ष अच्छे लाल विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन आशीष चौबे, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पवन गुप्ता, आय व्यय निरीक्षक के लिये वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से कम) पद हेतु अमित सिंह, शैलेश यादव, अतुल श्रीवास्तव, विजय यादव, सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से अधिक) चन्द्रेश तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। एल्डर्स कमेटी के सदस्य (चुनाव अधिकारी) केदारनाथ यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामजी गुप्ता, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव, महामंत्री अजय सिंह, भरत लाल यादव, सुशील श्रीवास्तव, विपिन मौर्या की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 251 मतदाताओं में 248 ने मतदान किया। विजई प्रत्याशियों को सभी ने बधाई दिया। शान्तिपूर्ण मोहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!