प्राथमिक विद्यालय सरैयां में आयोजित हुआ सम्मान समारोह | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
धर्मापुर, जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम सरैया में हुआ जहां इस विद्यालय के छः पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। बता दें कि सरैया के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम में जिलाधिकारी के निर्देश पर पुरातन छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ जहां बतौर मुख्य अतिथि बीएसए प्रवीण तिवारी रहे। 
प्राथमिक विद्यालय सरैयां में आयोजित हुआ सम्मान समारोह | #NayaSaberaNetwork


उन्होंने इसी विद्यालय में पढ़े 6 पूर्व ऐसे छात्रों को सम्मानित किया जो इस समय विभिन उच्च पदों पर आसीन होकर कार्य क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। पुरातन छात्र वशिष्ट नारायण तिवारी (अवर अभियंता विद्युत विभाग), सचेन्द्र नारायण तिवारी (सहायक अध्यापक), अखिलेश यादव (सहायक अध्यापक), शिवम राय (इंजीनियर), नीरज राय (समाजसेवी) एवं रामदीन मौर्य को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बीईओ संजय यादव ने बताया कि मंगलवार को विकास खण्ड क्षेत्र के सभी विद्यालयों से कुल 217 पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया है। इस अवसर खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय यादव, प्रधानाध्यापिका संगीता राय, सहायक अध्यापिका सुनीता त्रिपाठी, संगीता राय, सविता सरोज, पंकज राय, अंजनी मिश्र आदि उपस्थित रहे।

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Ads : GET A DIRECT LINE TO YOUR CUSTOMERS | Reach Unlimited | Contact - nayasabera.com Ads | Mo. 9807374781, 8299473623 | WA - 8299473623*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!