समाज में एकता की मिसाल बनेंगेः विजय प्रजापति | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
समाज में एकता की मिसाल बनेंगेः विजय प्रजापति | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के फूलपुर में संविधान सभा के सदस्य एवं पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्हार की 22वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि हिन्दी दैनिक उत्तर शक्ति के सम्पादक ओम प्रकाश प्रजापति ने कहा सर्व समाज के साथ प्रजापति समाज को एक होकर डा. रत्नप्पा जी को याद करना चाहिए। अपने बच्चों को शिक्षित करें जिससे रत्नप्पा जी का सपना पूरा हो। विशिष्ट अतिथि अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय संयोजक
मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति सपना था कि समाज के लोग डा. रत्नप्पा की जयंती व पुण्यतिथि मनाये आज हम लोगों डा. रत्नप्पा जी की पुण्यतिथि मनाकर संत राम सुभीख प्रजापति का सपना पूरा करते हुए समाज में एकता की क्रान्ति लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लौटन प्रजापति, लालजी प्रजापति, राजेन्द्र कन्नौजिया, रामसकल गौतम ने डा. रत्नप्पा जी के जीवन पर प्रकाश डालता हुए कहा कि हमारी पार्टी भारतीय समता समाज पार्टी का सम्बोधन ही जय रत्नप्पा जी कहकर कार्य का प्रारम्भ व समापन करना है। भारतीय समता समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय प्रजापति ने कहा कि हम डा. रत्नप्पा जीके मार्ग पर चलकर समाज में एकता की मिसाल बनेंगे और शोषित, पिछड़ों, दलित एवं अल्पसंख्यक की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जिस प्रकार के से डा. भीम राव अम्बेडकर को हम लोग सम्मान देते, उसी प्रकार डा. रत्नप्पा जी को सम्पूर्ण भारत में सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि संविधान में डा. रत्नप्पा जी की भी महत्पूर्ण भूमिका थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उ.प्र. प्रजापति महासभा के महासचिव हीरा लाल आजाद व संचालन भारतीय समता समाज पार्टी के जिला महासचिव डा. संजीव प्रजापति ने किया। अंत में कार्यक्रम आयोजक अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार महेन्द्र प्रजापति आये हुए जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!