जौनपुर के क्रिकेटरों को मिली बॉलिंग मशीन, समाजसेवी ने किया उद्घाटन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
जौनपुर के क्रिकेटरों को मिली बॉलिंग मशीन, समाजसेवी ने किया उद्घाटन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
अब 150 किमी प्रति घण्टे की तेज गेंद खेल सकेंगे क्रिकेटः विवेक यादव
जौनपुर। नगर के शिया इण्टर कालेज के मैदान पर जौनपुर क्रिकेट फाउण्डेशन में क्रिकेट प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अत्याधुनिक बनाने के उद्देश्य से बालिंग मशीन के माध्यम से बल्लेबाजों को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में शिया डिग्री कालेज के मैदान पर जौनपुर क्रिकेट फाउण्डेशन को समाजसेवी अमित मिश्र ने अत्याधुनिक क्रिकेट की बालिंग मशीन को प्रदान करते हुये उसका उद्घाटन भी किया। इस मशीन के बारे में बताा गया कि इससे बल्लेबाजों की प्रतिभा को और गुणवत्ता प्रदान किया जा सकेगा। साथ ही इससे नवोदित बल्लेबाजों को 150 से 155 किमी प्रति घण्टे वाली गेंद को खेलने का अभ्यास कराया जा सकेगा। वहीं मुख्य प्रशिक्षक विवेक यादव ने बताया कि यह मशीन जनपद के लिये एक नायाब तोहफा है जिससे क्रिकेट बल्लेबाजों को सशक्त खिलाड़ी बनाया जा सकेगा। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सादिक रिजवी, डा. मिर्जा मैहर अब्बास, आईपीसी खेल रहे प्रवीण दुबे के एनआईएस कोच भूपेन्द्रवीर सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी अनिल अस्थाना, अनन्जय सिंह, रणवीर सिंह, दान बहादुर सिंह, रहमतुल्ला, शर्टी सिंह, राजीव शर्मा, अंकुर सिंह सहित तमाम खिलाड़ी, खेलप्रेमी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अम्बुज श्रीवास्तव ने किया। अन्त में जेसीएफ के मुख्य प्रशिक्षक ए लेवल विवेक यादव एवं प्रवीण श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!