सांसद बीपी सरोज सहित अन्य हस्तियों ने बच्चों में बांटे स्वेटर | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
सांसद बीपी सरोज सहित अन्य हस्तियों ने बच्चों में बांटे स्वेटर | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय जमुआ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम हुआ जहां मुख्य अतिथि मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज एवं विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वन्दना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ जिसके बाद जिला मंत्री रवि यादव, प्रा.शि. संघ के ब्लाक अध्यक्ष राम प्रसाद यादव, अनिलदीप चौधरी, मातोश्री के सचिव रमाशंकर, पू.मा.शि. संघ के जिला उपाध्यक्ष आनंद यादव ने अपना विचार व्यक्त किया। वहीं विशिष्ट अतिथि डा. अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि जमुआं विद्यालय के छात्र ब्लाक एवं जिलास्तरीय परीक्षाओं में हमेशा अव्वल आते हैं। विशिष्ट अतिथि मनोज यादव ने सरकार द्वारा किये जा रहे मिशन प्रेरणा को जमीनी स्तर पर लागू किए जाने के साथ सभी छात्रों को सत प्रतिशत प्रेरणा लक्ष्य हासिल करने की बाते कही। अंत में मुख्य अतिथि सांसद श्री सरोज ने कहा कि शिक्षक तो भाग्य विधाता के रुप में डाक्टर, इन्जीनियर, कलेक्टर, नेता, अभिनेता बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और मेहनत के बिना कोई भी व्यक्ति विकास नहीं कर सकता है। इसके बाद मुख्य व विशिष्ट अतिथिद्वय ने बच्चों को स्वेटर वितरित किया। इस अवसर पर पारसनाथ यादव, राघवेंद्र सिंह, दीपिका तिवारी, तुलसी रानी, सत्य प्रकाश यादव, रणजीत, आशीष गुप्ता, विवेक मौर्य, बाबूलाल पटेल, प्रेम पटेल, सोनू मौर्य, अनुदेशक अनिल यादव, सरिता सरोज, सन्जू देवी, शिक्षामित्र तेग बहादुर यादव, आशा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का aसंचालन सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार ने किया।

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!