चोरी की बाइक, रिवाल्वर व चाकू के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव को 22 दिसम्बर की रात खाखोपुर बाजार से कोतवाली वापस आते समय श्रीनेतगंज बाजार के पास रात करीब 12.30 बजे एक मोटरसाइकिल से 3 व्यक्ति दिखाई दिये। शक हुआ तो रोक करके पूछताछ किया गया तो पता चला कि तीनों चाय के दुकान का चोरी की योजना बना रहे थे। हमराही पुलिसकर्मी की मदद से दो को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने एक के पास से एक रिवाल्वर व दो कारतूस व दूसरे के पास से चाकू बरामद किये तथा इनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त विपिन यादव, अनुराग यादव दोनों महापुर भुसौला थाना पंवारा के निवासी हैं और फरार अभियुक्त सचिन पाल निवासी महापुर भुसौला के निवासी है। कोतवाली पुलिस ने लिखा-पढ़ी करके दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया।

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!