किसान आंदोलन को समर्थन देने जा रहे सपाइयों को विभिन्न स्थानों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिहा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN

किसान आंदोलन को समर्थन देने जा रहे सपाइयों को विभिन्न स्थानों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिहा | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी बुधवार को किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिये भिन्न भिन्न स्थानों पर चोरी छिपे एकत्र होने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं राजेन्द्र प्रसाद व थाना प्रभारी श्यामदास वर्मा तथा सर्किल के कई थानों की पुलिस एक एक जगह से सपाइयों को गिरफ्तार कर थाना भेजती रही।सीओ और थाना प्रभारी बरसठी के आलमगंज में सुबह से ही मोर्चा संभाले रहे और वहां से सपा नेता लाले यादव और संत लाल चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन करने जा रहे सपाइयों को गिरफ्तार कर थाना भेजें तो कटवार से वरिष्ठ सपा नेता शेषनाथ यादव के नेतृत्व में एकत्र हुए सपाइयों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। बरसठी के बरीगांव में एकत्रित युवा सपा नेता विवेक यादव, चंद्रभान यादव के नेतृत्व में एकत्रित दर्जनों सपाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आयी। वहीं सपा के प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ व प्रभारी वाराणसी मंडल मटरू राम सरोज ने कहा कि पुलिस वर्तमान सरकार के इशारे पर दमनकारी नीति अपना रही है हमें शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन नहीं करने दे रही है लेकिन सपाई सरकार और पुलिस के इस दमनकारी नीति से डरने और झुकने वाले नही हैं। हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसान हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे और आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।गिरफ्तार लोगों में विशेष रूप से अच्छे लाल यादव, अर्जुन यादव, राहुल, राजेश, अमरजीत यादव, कृष्ण कुमार पांडेय, यादवेंद्र यादव, दिलीप सरोज, श्रीपति सरोज, संतोष, लालता, श्यामा प्रसाद, भोला, तीरथ सरोज सहित सैकड़ों सपाई रहे। तहसीलदार मड़ियाहूं बरसठी थाना पहुंचकर सभी को निजी मुचलका पर रिहा करने का आदेश दिया। फिर सभी सपाई अपने अपने घर गये।

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!