लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहा शासन-प्रशासनः जगदीश नारायण | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहा शासन-प्रशासनः जगदीश नारायण | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये नये कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी का द्वारा नये कृषि कानून का विरोध और किसानों का समर्थन के क्रम विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जफराबाद विधानसभा के सभी ब्लाकों, प्रमुख बाजारों, चट्टी-चौराहों पर भी सपाजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के धर्मापुर ब्लाक पर किसानों के समर्थन और नये कृषि कानून पर विरोध दर्ज कराने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया। इससे आक्रोशित पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राय सहित सपाजनों को रोके जाने पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा जिस तरह से किसानों, नौजवानों, देश व प्रदेश की जनता की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, वह बेहद निंदनीय है। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राय ने कहा कि हम समाजवादी साथी लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके आन्दोलनरत किसानों का समर्थन व किसान विरोधी कानून का विरोध कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन  हमारी आवाज को दबाकर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन करने का काम रहा है। इस अवसर पर मेवा लाल यादव, जयहिंद यादव, भीम यादव, रमेश यादव, रमाशंकर यादव, श्याम विहारी यादव, तौफीक अहमद, सेक्टर प्रभारी अजीत यादव, संजय सरोज, मनीष मौर्या, अजय पटनायक आदि मौजूद रहे।

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!