शराब पी रहे युवक ने साथी को मारी गोली | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
थानागद्दी, जौनपुर। केराकत सर्किल क्षेत्र के स्थानीय पुलिस चौकी के अंतर्गत थानागद्दी बाजार शराब पी रहे युवक ने पीने पिलाने के चक्कर में साथी को गोली मार दी। ज्ञात हो कि थानागद्दी निवासी सुजीत प्रजापति 34 वर्ष को पिंटू दुबे व डबलू दुबे पीने पिलाने के चक्कर में हुए विवाद को लेकर गोली मार दिया। गोली लगते ही युवक मौके पर गिर पड़ा जो छटपटाने लगा। करीब में पुलिस चौकी होने के कारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और छानबीन शुरू कर दिया। उक्त घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया तथा लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। उधर घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां समाचार लिखे जाने तक उपचार चल रहा था।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!