फरार अभियुक्तों के खिलाफ हुई धारा 82 की कार्यवाही | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। अभियुक्त व्यक्ति की हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा के अनुक्रम में सरपतहां थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी दो अभियुक्त शाहिद पुत्र ओहाब तथा टाइगर पुत्र माली के यहां धारा 82 के तहत उपनिरीक्षक सुधीर यादव मय हमराह कांस्टेबल मनीष कुमार व कांस्टेबल श्रीकान्त गुप्ता द्वारा मुनादी कराकर नोटिस चस्पा की गयी। गौरतलब अभियुक्त
शाहिद व टाइगर के खिलाफ स्थानीय थाना सरपतहां में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 457, 380 के तहत अभियोग पंजीकृत है। उक्त संदर्भ में उपनिरीक्षक सुधीर यादव ने बताया कि उक्त अभियुक्तों के डुगडुगी बजाने के साथ ही मुनादी कराकर धारा 82 की कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई के उपरान्त दोनों फरार अभियुक्त यदि नियत अवधि में हाजिर नहीं होते हैं तो उनके चल संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!