सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश हैं भगवान चित्रगुप्त : राकेश श्रीवास्तव | #NayaSaberaNetwork

  • कायस्थ समाज ने विधि विधान से की चित्रगुप्त की पूजा
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थ समाज ने रुहट्टा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में एकत्रित होकर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन पूजन किया गया। उपस्थित कायस्थ समाज को संबोधित करते हुए राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि पाप पुण्य के अनुसार न्याय करने वाले न्यायकर्ता यमराज भी चित्रगुप्त महाराज के आज्ञा पालक है। चित्रगुप्त एक प्रमुख हिन्दू देवता है। जिस प्रकार शनिदेव सृष्टि के प्रथम दण्ड अधिकारी है उसी तरह भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश है। उन्हें न्याय का देवता माना जाता है। प्रत्येक कायस्थ को भगवान चित्रगुप्त की फ़ोटो अपने घर मे रखनी चाहिए।
सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश हैं भगवान चित्रगुप्त : राकेश श्रीवास्तव | #NayaSaberaNetwork

युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के हाथों में कर्म की किताब व कलम दवात है। यह कुशल लेखक है और इनकी लेखनी से जीवों को उनके कर्मों के हिसाब से न्याय मिलता है। यम द्वितीया को भगवान चित्रगुप्त की पूजा प्रत्येक कायस्थ को करनी चाहिए। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश हैं भगवान चित्रगुप्त : राकेश श्रीवास्तव | #NayaSaberaNetwork

इस अवसर पर संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र लाल, महासचिव सुरेश अस्थाना, प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजन स्वरूप वर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. रंजीत श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, गोरख श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव चित्रगुप्त सभा के जिलाध्यक्ष रमेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, महासचिव श्यामलकांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, संयुक्त मंत्री मोहनशंकर श्रीवास्तव आदि लोग सम्मलित रहे।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : Happy Dhanteras & Diwali : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments