स्वजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिये हर कुर्बानी को तैयारः रामजीत सिंह यादव | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • अखिल भारतीय यादव महासंघ ने राजधानी में गोष्ठी करके भरी हुंकार
पवन कुमार
लखनऊ। अखिल भारतीय यादव महासंघ द्वारा रविवार को राजधानी के गांधी भवन में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत सिंह यादव ने स्वजातीय समाज के सामाजिक, सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक विकास पर जोर दिया। साथ ही कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस उनको प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
स्वजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिये हर कुर्बानी को तैयारः रामजीत सिंह यादव | #NayaSaberaNetwork

उन्होंने स्वजातीय प्रतिभाओं व समाज के लिए हर कुर्बानी देने के लिये हर समय खड़े रहने की बात कही। साथ ही उन्होंने प्रत्येक जिलाध्यक्ष को अपनी कमेटियों को विस्तार करने के लिए कहा।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि रामधर यादव राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आने वाले समय में महासंघ को मजबूती से पूरे देश में खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव सेना, डा. शंकर शरण यादव, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विधान चंद यादव सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये हूंकार भरी।

स्वजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिये हर कुर्बानी को तैयारः रामजीत सिंह यादव | #NayaSaberaNetwork

इस अवसर पर स्वजातीय समाज के उभरते हुए युवा क्रांति प्रमोद गोंडवी को यदुकुल रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद गोण्डवी एवं भदोही जनपद के महासचिव सन्त लाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करने के लिये प्रतिज्ञा लिया। साथ ही पूरे देश में संगठन को मजबूत करने को कहा।

इस अवसर पर तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी, तमाम जिलों के जिलाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!