कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनकर जनमानस हुये मंत्र-मुग्ध | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
डा. प्रदीप दुबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित बसिरहां गांव में गिरीश चन्द्र तिवारी के आवास पर चल रही 7 दिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ पर शंकराचार्य आश्रम से पधारे कथा व्यास नरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मनोहारी वर्णन किया। साथ ही राजा परीक्षित एवं शुकदेव के बीच संसार के कल्याण हेतु चल रही कथा के अनुक्रम में कथा व्यास ने ‘जब जब होइ धरम कै हानी, बाढ़इ असुर अधम अभिमानी।। तब तब प्रभु धरि विविध सरीरा। हरहिं कृपानिधि सज्जन पीरा।।’ की संगीतमयी कथा सुनाया तो लोग भाव-विभोर हो गये।
कथा के क्रम में जैसे ही भगवान का जन्म हुआ, पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का दर्शन पाकर उपस्थित जनसमूह बरबस झूमने और नाचने लगे। भगवान के जन्म के पश्चात मुख्य यजमान ने सपत्नीक भगवान की आरती किया। कथा सम्पन्न होने के उपरान्त उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं पत्रकार प्रणय तिवारी ने उपस्थित भक्तों का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर राजेश तिवारी, कन्हैया दूबे, बजंरगी तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, पूजन मोदनवाल सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!