प्रकृति को धर्म से जोड़कर पूर्वजों ने किया था पर्यावरण संरक्षण का इंतजाम | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन के सहयोग से कार्यशाला का हुआ आयोजन
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए नारी शक्तियों को जागरूक करने के लिए नारीशक्ति जौनपुर द्वारा माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन के सहयोग से रविवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन संयोजिका डा. रागिनी गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

प्रकृति को धर्म से जोड़कर पूर्वजों ने किया था पर्यावरण संरक्षण का इंतजाम | #NayaSaberaNetwork

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं प्रथम महिला जौनपुर श्रीमती माया टंडन जिन्होंने प्लास्टिक के प्रयोग के दुष्प्रभाव को बताया। विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर पूनम सिंह ने स्वयं जागरूक होने की बात कही और बताया कि कैसे हमारे पूर्वजों ने प्रकृति को धर्म से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण का इंतजाम किया पर आज कि भौतिकवादी संस्कृति इसे भूलती जा रही है अतः हमें पुनः अपनी संस्कृति को कायदे से समझने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने की जरूरत है। 

प्रकृति को धर्म से जोड़कर पूर्वजों ने किया था पर्यावरण संरक्षण का इंतजाम | #NayaSaberaNetwork

मुख्य वक्ता कृष्ण मोहन ने विस्तार पूर्वक और प्रेरणादायक उद्बोधन में सभी को जागरूक किया कि हमें स्वाभाविक जीवन जीना चाहिए और इसके लिए निश्चित ही हमें बढ़ते प्रदूषण को रोकना ही होगा। इसके लिए इकोब्रिक को आसानी से घरों में बनाकर प्लास्टिक को बाहर फैलने से रोका जा सकता है। अंत में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. लक्ष्मी गुप्ता ने सभी को प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़कर  कार्य करने की जरूरत पर बल दिया।

प्रकृति को धर्म से जोड़कर पूर्वजों ने किया था पर्यावरण संरक्षण का इंतजाम | #NayaSaberaNetwork

कार्यक्रम में पर्यावरण प्रहरी बहनों ने ईकोब्रिक बनाकर भी लाई। कार्यक्रम में बताया गया कि दो महीने का घर से निकलने वाला प्लास्टिक कचरा एक लीटर की पानी की बेकार बोतल में आसानी से समा जाती है जो कि 100 वर्ग फीट धरती को जहरीला होने से बचा लेती है।

प्रकृति को धर्म से जोड़कर पूर्वजों ने किया था पर्यावरण संरक्षण का इंतजाम | #NayaSaberaNetwork

पेड़, पानी, प्लास्टिक को केंद्र में रखकर हमें पर्यावरण प्रहरी बनना है ऐसा सभी ने संकल्प लिया। सभी मातृ शक्तियों को गमले के साथ तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

डा. रागिनी गुप्ता द्वारा सभी का आभार एवम धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती निवेदिता आंनद, अर्चना रानी, डा. विनती साहू, सुषमा पांडेय, राजेश पांडेय, शैलेन्द्र निषाद, रेखा निषाद, सुप्रनित गुप्ता जी, नारायण दास जी, कादमबरी, अंजू पाठक, डा. वन्दना सरकार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.


*Ad : SMART GARAGE अब गाड़ी की सर्विस आपके घर, आपके ऑफिस पर। प्रतिदिन पहले 10 गाड़ी की सर्विस बिल्कुल फ्री। CALL- 9793144316 गाड़ी सर्विस बुकिंग लिंक* - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5ksWOwUwxpDGK15IlEa18_e4lJaJINiKxvJ7kJFVyYjgddA/viewform
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!