शार्ट सर्किट की चिंगारी से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अरूण सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में बीती रात शार्ट सर्किट की चिंगारी से भीषण आग लग गई जिससे दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े व साड़ियां जलकर खाक हो गईं। सूचना पर पहुँची पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
शार्ट सर्किट की चिंगारी से कपड़े की दूकान में लगी भीषण आग | #NayaSaberaNetwork


बताते हैं कि शेरवा गांव निवासी सौरभ सिंह उक्त बाजार में किराए के कमरे में पवन ड्रेसेज एवं साड़ी सेंटर नाम से दुकान चलाते हैं। बुधवार को लगभग आठ बजे रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। लगभग 9.30 बजे उधर से गुजर रहे एक व्यवसायी ने दुकान से आग की लपटें निकलती देख आस पास के लोगों को आवाज देकर बुलाया।फोन पर सूचना के बाद फर्म के मालिक भी अपने साथियों के साथ मुकर पर पहुँचकर दुकान के शटर का ताला खोल कर उठाया। लोग पानी डाल कर आग बुझाने में जुट गए लेकिन तब तक आग दुकान के पूरे कपड़े को पकड़ चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन दुकान में लगा इनवर्टर, बैटरी, स्टेब्लाइजर सहित सभी कपड़े जलकर खाक हो गए थे। दुकान मालिक ने सूचना पर पहुंची पुलिस को बताया कि इस घटना से उन्हें लगभग 5 लाख रुपये की क्षति हुई है।

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के प्रत्याशी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. रमेश सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!