समाज के सजग प्रहरी थे बिंदेश्वरी बाबू : बांकेलाल सोनकर | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • साहू कल्याण समिति ने समाजसेवी बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्त को दी श्रद्धांजलि
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर ने मंगलवार को देर शाम महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मानीकला के संस्थापक समाजसेवी बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्त के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन संस्थाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त के नेतृत्व में मानीकला, खेतासराय स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया गया।
समाज के सजग प्रहरी थे बिंदेश्वरी बाबू : बांकेलाल सोनकर | #NayaSaberaNetwork

श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता कर रहे जयप्रकाश गुप्त, उद्यान प्रभारी शाही किला जौनपुर ने कहा कि बिंदेश्वरी बाबू का असमय चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। 

समाज के सजग प्रहरी थे बिंदेश्वरी बाबू : बांकेलाल सोनकर | #NayaSaberaNetwork

पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने विस्तार से स्वर्गीय बिंदेश्वरी बाबू के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समाज के सजग प्रहरी थे तथा सदैव समाज के वंचित वर्ग के विकास के बारे में ही सोचा करते थे। 
संस्थाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने समाज के विकास में शिक्षा के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया तथा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का दायित्व के प्रति उनके पुत्र प्रधानाचार्य जयप्रकाश गुप्त को संकल्पित किया। 
समाज के सजग प्रहरी थे बिंदेश्वरी बाबू : बांकेलाल सोनकर | #NayaSaberaNetwork
इस अवसर पर स्वतंत्र साहू, इंजी. रमेश चंद्र गुप्त, अरविंद बैंकर, सतीश चंद गुप्त, डॉ चंद्रसेन गुप्ता, विनोद कुमार साहू, विजय गुप्ता अध्यापक, ओम प्रकाश गुप्ता एडवोकेट, जगदीश प्रसाद, राजेश गुप्ता पत्रकार, संजय कुमार गुप्ता एडवोकेट, संतोष कुमार गुप्ता, लालजी गुप्ता, रतन साहू भाई जी, संजीव साहू, सत्य नारायण गुप्ता, मनोज कुमार, जियाराम साहू, पवन साहू, मोती लाल बिंद, प्रदीप कुमार गुप्ता, नीरज जी महाराज, नन्हकऊ प्रसाद, धीरज साहू, यशवंत गुप्ता सहित तमाम लोगों ने उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संचालन महेंद्र साहू खुटहन ने किया तथा उनके परिजनों ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जगद्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के पूजन-पर्व शारदीय नवरात्रोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!