बीआरसी कार्यालय और पशु अस्पताल का ताला तोड़कर हजारों की चोरी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर ब्लाक परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय और पशु अस्पताल का ताला तोड़कर चोरों ने इनवर्टर कंप्यूटर सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। जब कर्मचारी सुबह ड्यूटी पर पहुंचे तब घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया।
धर्मापुर ब्लॉक परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की रात इनवर्टर तथा बगल में स्थित पशु अस्पताल का ताला तोड़कर कार्यालय में रखा हुआ सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर सहित बधिया करने की मशीन चुरा ले गए। घटना की सूचना गौराबादशाहपुर थाने पर दे दी गई है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!