Trending

Lucknow में होगी संग्राम सिंह पटेल की Bhojpuri Film 'मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना' की शूटिंग

Team NSN

अवध गंगा फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म 'मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना' की शूटिंग 1 दिसंबर से शुरू हो रही है। इस फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ के खूबसूरत लोकेशन पर होगी, जिसके लिए तैयारियां जोर - शोर से चल रही है। इसकी जानकारी आज प्रेस विज्ञप्ति के जरिये फ़िल्म में लीड रोल में नज़र आने वाले अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म 'मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना' विशुद्ध भोजपुरी फ़िल्म है। यह बेहद सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म है, जिसमें अश्लीलता जैसे चीजों से हमने तौबा किया है। इस फ़िल्म के निर्माता भी डॉक्टर संग्राम सिंह पटेल ही हैं।





उन्होंने कहा कि फिल्म 'मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना' में रोमांस के साथ पटकथा भी शानदार है। फिलहाल फ़िल्म को व्यापक तौर पर पर्दे पर उतारने के लिए अभी काम चल रहा है। इस क्रम में आज संजय भूषण पटियाला को पीआरओ अनुबंधित किया गया, जो हमारी फ़िल्म के बारे में तमाम जानकारी मीडिया के माध्यम से भोजपुरी के सुधि दर्शकों तक पहुंचाएंगे। हमारी फ़िल्म के लेखक - निर्देशक हैं आर. के. शुक्ला, जो बेहद डायनामिक शख्सियत हैं।





डॉक्टर संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि फ़िल्म में उनके साथ तनुश्री फीमेल लीड होंगी। इसके अलावा एहसान खान, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, विजय वर्मा और हीरा लाल चोपड़ा प्रमुख हैं। फ़िल्म का खूबसूरत संगीत सावन कुमार का है और गीत राजेश मिश्रा, प्यारे लाल यादव व आजाद सिंह हैं। डीओपी आर आर प्रिंस, कोरियोग्राफी संतोष समदर्शी, एक्शन सूयाग रिजाल हैं। ई पी संतोष वर्मा हैं।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!