समर सिंह का वीडियो सांग चिपकल रह कमरिया से को मिले 5 मिलियन से अधिक व्यूज | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
भोजपुरी में गीत संगीत का माहौल हमेशा से छाया रहा है। एक नया भोजपुरी गीत इन दिनों यूथ मेे काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने का नाम है चिपकल रह कमरिया से। समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज़ मेे रिलीज़ हुए इस गाने को 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और रोज देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें 12 साल के लड़के लड़की शुभम जैकर और खुशबू गाजीपुरी ने डांस का जो जलवा दिखाया है, वो काबिल ए तारीफ़ है। 
समर सिंह का वीडियो सांग चिपकल रह कमरिया से को मिले 5 मिलियन से अधिक व्यूज | #NayaSaberaNetwork


इस जोड़ी ने विडियो में धमाल मचा दिया है। यह गाना समर सिंह के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। आर्या शर्मा ने इसका संगीत दिया है जबकि कुंदन प्रीत ने इस गीत को लिखा है। इस भोजपुरी लोकगीत की खासियत यह है कि इसका डांस बहुत अट्रैक्टिव हैं जो आज कि पीढ़ी को बेहद पसंद आ रहा है। समर सिंह ने इसे जिस अंदाज़ में गाया है वो भी भोजपुरी श्रोताओं और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह विडियो एक तरह से कई खूबियों का मिश्रण है, जहां आवाज़ का कमाल है, वहीं डांस का तड़का भी है। गीत के प्यारे बोल, उसमें एक शरारत होना भोजपुरी ऑडिएंस के लिए प्लस प्वाइंट माना जा रहा है। समर सिंह अपने इस गीत की बेपनाह सफलता से बेहद खुश और उत्साहित हैं। वह अपने सभी प्रशंसकों और दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने इस गीत को इतना प्यार दिया है।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से असत्य पर सत्य के जीत का पर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!