मिनी केंद्र से हुई 25 हजार की लूट के मामले में केस दर्ज | #NayaSaberaNetwork

शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर।
स्थानीय क्षेत्र के तिलवारी गांव में शाहगंज वाया प्रयागराज मार्ग पर स्थित फिनो बैंक के मिनी केंद्र पर बुधवार को दिनदहाड़े असलहे के बल पर धावा बोल नकाबपोश बदमाशों के द्वारा केन्द्र संचालक से 25 हजार नकदी, सीसीटीवी कैमरा व लैपटॉप लूट के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ देर रात लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस लुटेरो की खोज में जगह जगह दबिश दे रही है। 

इसी गांव निवासी निवासी आलोक रंजन वर्षो से उक्त मिनी केंद्र चला रहे है। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे वे नित्य की भांति अपनी शाखा पर बैठे थे। तभी एक पल्सर बाइक पर सवार नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। एक बाइक से उतर सीधे आलोक के पास पहुँच उस पर असलहा तान दिया। दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। आलोक पर असलहे के बट से प्रहार कर बदमाश दराज में रखा 25 हजार नकदी, लैपटॉप तथा जाते जाते सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ अपने साथ लेते गये। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उसी बाइक पर बैठ फरार हो गए थे। घटना की तहरीर थाने पर दी गई। पुलिस पीड़ित को साथ लेकर देर शाम तक बदमाशो के होने वाले संभावित ठिकानो पर छापेमारी करती रही।  लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह का दावा है कि सभी लुटेरे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिये जायेगे।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : डाला छठ एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad




from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments