त्रिलोचन महादेव मंदिर में नेपाली सिनेस्टार निशांत ने टेका मत्था | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
केके वर्मा
केराकत, जौनपुर। नेपाली और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए सिने अभिनेता निशांत कुमार पाण्डेय का आगमन त्रिलोचन महादेव बाजार में बाल गायिका विदुषी वर्मा के घर पर हुआ। नेपाली सुपस्टार निशांत कुमार पाण्डेय द्वारा यहां के प्रसिद्ध व पौराणिक त्रिलोचन महादेव शिव मन्दिर में मत्था टेककर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
त्रिलोचन महादेव मंदिर में नेपाली सिनेस्टार निशांत ने टेका मत्था | #NayaSaberaNetwork


विदित हो कि निशान्त कुमार ने नेपाली फिल्मों के अलावा भोजपुरी फिल्म हमार बदला में मुख्य भूमिका निभाकर खूब प्रशंसा प्राप्त किया था। उनकी दो फिल्में बजरंगी और कमांडो रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो सामाजिक कार्यों में भी बहुत रूचि रखते हैं। निशांत कुमार सामाजिक संस्था मर्चवार युवा जागरण मंच के संस्थापक भी है। जिसके माध्यम से वह नेपाल में अनेक प्रकार के सामाजिक सेवा का कार्य करते है। भोजपुरी फिल्मों में अभिनय को लेकर वह बहुत उत्साहित है। निशान्त ने बताया कि भोजपुरी बहुत ही मीठी भाषा है।

उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्मों से अश्लीलता को हटाना हम सभी कलाकारों की जिम्मेदारी है। जिससे पहले की तरह पूरे परिवार के साथ भोजपुरी फिल्मों को देखा जाये। भोजपुरी को जनमानस में पुरानी परम्पराओं को पुनर्जीवित करके लोगों को जोड़ा जा सकता हैं। जिसके लिए मैं प्रयासरत हूं। साथ ही जिले की बाल गायिका विदुषी के गायन प्रतिभा ने भी उन्हें मंत्र मुग्ध किया। उन्होंने बाबा त्रिलोचन महादेव से विदुषी के उज्जवल भविष्य की कामना किया। अंत में विदुषी वर्मा के पिता विनय वर्मा ने उन्हें अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर प्रोड्यूसर विशाल गुप्ता, शौर्य सिंह राजपूत, हास्य कलाकार संदीप, महेश, गिरधर सेठ, अरविंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से असत्य पर सत्य के जीत का पर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर के डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह की तरफ से विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं | मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!