जेसीआई ने वृद्धाश्रम में लगाया सेनेटाइजर डिस्पेंसर | #NayaSaberaNetwork

  • फल वितरित कर बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के संस्थाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ की अध्यक्षता में नगर के प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम में ऑटोमैटिक सेंसिंग सेनेटाइजर डिस्पेंसर लगाया गया। उपरोक्त मशीन को बिना छुए हाथ को सेनेटाइज किया जा सकता है। कोविड-19 जैसी महामारी से वृद्धजनों के लिए अत्यंत उपयोगी इस सैनिटाइजर मशीन को उनकी सुरक्षा की दृष्टि से लगाया गया।
जेसीआई ने वृद्धाश्रम में लगाया सेनेटाइजर डिस्पेंसर | #NayaSaberaNetwork


मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सेनेटाइजर मशीन का उद्घाटन करते हुए इस कार्य की प्रशंसा किया। इस महामारी में वृद्धजनों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। सेनेटाइजर मशीन को जेसीआई ने अपने दिवंगत साथी संजीव जायसवाल की स्मृति में समर्पित किया। सेनेटाइजर डिस्पेंसर मशीन के कार्यक्रम संयोजक रंजीत सिंह सोनू ने जरूरतमंद एवं वृद्धजनों की सेवा में हमेशा तत्पर रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके बाद जेसीआई सदस्यों ने वृद्धजनों में फल वितरित किया। कार्यक्रम निदेशक आरिफ अंसारी ने सभी वृद्धजनों के हमेशा स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष संजय गुप्ता, संतोष अग्रहरी मेडिकल, भरत सेठ, रमेश श्रीवास्तव, राजेश्वर मिश्रा, रवि चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संचालन दिलीप सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव हाफिज शाह ने किया।

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments