ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो मजदूर को मौत, एक घायल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अभिनव सिंह
नौपेड़वा, जौनपुर। बख्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन मजदूरों में दो की मौत हो जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुँची पुलिस ने भाग रही ट्रक को पकड़कर जहां थाने भेजवाया वहीं सभी को तत्काल अस्पताल भेजवाया। 

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो मजदूर को मौत, एक घायल | #NayaSaberaNetwork

बताते हैं कि बेलापार गाँव निवासी 35 वर्षीय चंद्रपाल गौतम, 30 वर्षीय कमलेश गौतम एवं नेवादा काजी गाँव निवासी 40 वर्षीय वंशलोचन उर्फ लुट्टर तीनों बाइक पर बैठकर रसिकापुर तेजीबाजार मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे नौपेड़वा बेलापार गाँव के समीप ही थे कि जौनपुर की तरफ जा रही तेजगति ट्रक की चपेट में गए। 

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो मजदूर को मौत, एक घायल | #NayaSaberaNetwork

मौके पर एकत्रित भीड़ ने सूचना थानाध्यक्ष को दिया। पहुँची पुलिस ने मौके पर तीनों घायलों को नौपेड़वा सामुदायिक अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चन्द्रभान व कमलेश को मृत घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल बंशलोचन को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभेच्छा*
Ad

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर के डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह की तरफ से नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!